राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में बेरोजगार कर रहे आंदोलन, दिल्ली-यूपी जाकर कांग्रेस दफ्तरों पर किया प्रदर्शन

By: Ankur Fri, 25 June 2021 2:44:22

राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में बेरोजगार कर रहे आंदोलन, दिल्ली-यूपी जाकर कांग्रेस दफ्तरों पर किया प्रदर्शन

राजस्थान की गहलोत सरकार ने 2020-21 के बजट में पहली बार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी और पिछले दिनों कंप्यूटर शिक्षकों के कैडर का गठन कर 10 हजार से ज्यादा पदों पर संविदा भर्ती की घोषणा की थी। संविदा भर्ती को लेकर बेराजगारों में रोष हैं जो की नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं। इसके चलते बेरोजगार आंदोलन कर रहे हैं और इसके लिए दिल्ली-यूपी जाकर कांग्रेस दफ्तरों पर प्रदर्शन भी किया गया। इसी के साथ नियमित भर्ती के लिए प्रियंका गांधी से दखल देने की मांग भी की हैं।

प्रियंका गांधी ने यूपी में संविदा भर्तियों को बेरोजगारों के साथ अन्याय बताया था, अब बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक ​प्रियंका गांधी का बयान याद दिलाकर राजस्थान में संविदा की जगह नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों ने दिल्ली और यूपी के कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर दबाव की रणनीति अपनाई है। पिछले दो दिन से बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक यूपी और दिल्ली में कांग्रेस के जिला दफ्तरों पर प्रदर्शन कर नियमित भर्ती की मांग उठा रहे हैं।

राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए बनी हुई संघर्ष समिति का तर्क है कि सरकार ने जब 2020-21 के बजट में पहली बार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी उसके बाद हज़ारों IT सेक्टर में काम करने वाले कंप्यूटर ग्रेजुएट्स ने जॉब्स छोड़ दी और कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की तैयारी करने लग गए। 1.5 साल बाद नियमित की जगह संविदा भर्ती जारी होने के कारण बेरोजगार अवसाद में है,क्योंकि अब उन्हें वापस IT सेक्टर में भी नौकरी नही मिल पा रही है। बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में पहले 5 साल संविदा फिर नियमित के खिलाफ आवाज उठाई थी उसी तरह राजस्थान में भी संविदा भर्ती की जगह नियमित भर्ती के लिए सीएम गहलोत से कहें।

ये भी पढ़े :

# राखी ने KRK को बताया झूठा, 'अमेरिका से नहीं लोखंडवाला से 750 रु. में खरीदता है पैंट'

# पाली : 110 किलो डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए दो सगे भाई, तिरपाल के नीचे छिपा था माल

# पाली : खराब ताले की चाबी बनाने के नाम पर दिया लूट को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्ध

# इस खास मौके पर भावुक हुए शाहरुख, लिखा-आधी से ज्यादा जिंदगी आपका मनोरंजन करने में गुजरी…

# श्रीगंगानगर : उनतीस किलो डोडा पोस्त के साथ पुलिस के हथ्ते चढ़े दो तस्कर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com